फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 अगस्त को केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक करेंगे एनआईटी के अस्थायी कैंपस का शिलान्यास

Fri, 21 Aug 2020 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)

सार

  • 24 अगस्त को भूमि पूजन में ऑनलाइन शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  • यहां हॉस्टल, पुस्तकालय, लैब और अन्य भवनों का होगा स्थायी निर्माण
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक 24 अगस्त को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के अस्थायी कैंपस का ऑनलाइन शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। जबकि श्रीनगर में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सुमाड़ी में स्थायी परिसर का निर्माण होने के बाद यह परिसर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल हिमालय’ में बदल जाएगा। जहां एनआईटी अन्य संस्थानों के साथ मिलकर हिमालय के विकास पर काम करेगी। 


वर्ष 2009-10 से एनआईटी उत्तराखंड भक्तियाना स्थित आईटीआई और पॉलीटेक्निक की भूमि में संचालित हो रहा है। जबकि संसाधनों के अभाव में संस्थान की कक्षाएं पिछले दो साल से एनआईटी जयपुर में संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तारीकरण के लिए 78.81 करोड़ रुपये मंजूर

लगभग 900 करोड़ की लागत से स्थायी परिसर का निर्माण सुमाड़ी में होना है, लेकिन जब तक स्थायी परिसर का निर्माण होता है, तब तक भक्तियाना में आईटीआई और रेशम फार्म की भूमि में अस्थायी परिसर का विस्तारीकरण किया जाना है। शिक्षा मंत्रालय ने विस्तारीकरण के लिए 78.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हुए हैं।

एनआईटी के निदेशक प्रो. श्यामलाल सोनी ने बताया कि सोमवार (24 अगस्त) को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डा. निशंक दिल्ली से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अस्थायी परिसर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन में शामिल होंगे। अब कार्यदायी संस्था काम शुरू कर देगी। यहां हॉस्टल, पुस्तकालय, लैब और अन्य भवनों का स्थायी निर्माण होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें