फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 फीट का केक काटकर आज मनेगा उत्तराखंड राज्य स्थापना का जश्न, बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग

Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय 2018
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस आज राजधानी में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम अमर उजाला व इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग की ओर से राजधानी के पवेलियन मैदान में आयोजित किया जाएगा। सुबह से शाम तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

विज्ञापन


नौ नवंबर को राजधानी के पवेलियन मैदान में बलूनी क्लासेस की ओर से 19 फीट का केक काटकर राज्य स्थापना दिवस का जश्न मनाया जाएगा। अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई सुप्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

शाम करीब साढ़े चार बजे से पवेलियन मैदान में तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव में कई सुप्रसिद्ध कलाकार लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। साथ ही विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में एंट्री केवल पास के माध्यम से ही होगी। यह पास विभिन्न स्थानों पर आज भी मुफ्त मिलेंगे। दर्शक अपनी सीट पाने के लिए जितना जल्दी संभव हो कार्यक्रम में पहुंचें।

अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से राजधानी के पवेलियन मैदान में शाम करीब साढ़े चार बजे से कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी। कार्यक्रम में बलूनी क्लासेस की ओर से ईसीसी के निदेशक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पद्मश्री बसंती बिष्ट मां नंदा के जागरों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगी। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

लोक गायक स्वर कोकिला मीना राणा अपनी मखमली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। वहीं, रेखा धस्माना उनियाल की आवाज का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा। किशन महिपाल की फ्योंलडिया की खुशबू भी बिखरेगी और संगीता ढौंडियाल के रेशमी सुरों की महक भी महकेगी। रजनीकांत सेमवाल भाग्यानी बौ के साथ एक बार फिर दर्शकों को झुमाएंगे। पहाड़ी रॉक-फोक स्टार अमित सागर सुपरहिट चैत्वाली के साथ उतरेंगे तो दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

सोनिया आनंद रावत अपने दिलों को छूने वाले अंदाज के साथ मंच पर उतरेंगी। सनी दयाल अपने जौनसारी गीतों से लोक संस्कृति के रंग बिखरेंगे। सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद (घन्ना भाई) कार्यक्रम के दौरान अपने चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। हिल फाउंडेशन के कलाकार शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश भट्ट और प्रियंका बिष्ट संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन

विभूतियों को मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नौ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य के विकास में योगदान देने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। शिवराज राणा ने बताया कि शिक्षा, लोक रंगमंच, स्वरोजगार, उद्योग, समाजसेवा, पर्यावरण और साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा एक विभूति को उत्तराखंड रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार युवा प्रतिभाओं को यंग अचीवर्स अवॉर्ड और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा। पांच महिला अफसरों को नारी सशक्तीकरण अवॉर्ड दिया जाएगा। 

फैशन शो में दर्शक होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी दर्शक हिस्सा ले सकता है। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों पहनकर पहुंचने वाले दर्शकों को ही रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा। फैशन शो में महिला, पुरुष और बच्चों की तीन कैटेगरी होगी। प्रत्येक कैटेगरी में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले दर्शकों को सम्मानित किया जाएगा। फैशन शो के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें