फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय में शुरू हुई इनामों की बौछार

Thu, 29 Oct 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का आगाज अमर उजाला ने कर दिया है। बड़ी संख्या में उत्तराखंड वासियों ने इसे हाथों हाथ लिया है। इसकी गवाही ‘उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम प्रश्नोत्तरी-1 के बड़ी संख्या में आए सही जवाब दे रहे हैं। इस प्रश्नोत्तरी के दो फायदे हैं पहला, उत्तराखंड स्थापना के बारे में आपको जानकारी मिल रही है, दूसरा, आकर्षक  इनाम जीतने के भी अवसर हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक जवाब, वॉट्स एप नंबर - 9935656299 पर आए। ज्यादातर जवाब सही मिले लिहाजा अमर उजाला कार्यालय में लकी ड्रॉ निकालकर दस विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं। जिनके नाम इसमें नहीं है वो निराश न हों।आपके पास अभी कई मौके है।

हाउस वाइव्स के लिए तो आम के आम गुठलियों के दाम जैसा मौका है। वे न केवल क्विज का इनाम जीत सकती हैं, बल्कि इनाम न जीत पाने के बावजूद उन्हें तीन नवंबर को अमर उजाला का गेस्ट एडीटर बनने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सेल्फी प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं, तो देर मत कर‌िए

सेल्फी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी अमर उजाला लेकर आया है स्मार्ट फोन पीढ़ी के लिए। इसके तहत आपको करना यह है कि एक बेहतरीन सेल्फी या फोटो अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर या मेल आईडी ddn-edithead@ddn.amarujala.com पर मेल करें।

हां एक बात जरूर याद रखें सेल्फी और फोटो में उत्तराखंड जरूर नजर आना चाहिए। इसके अलावा पेटिंग, कविता/स्लोगन और कई प्रतियोगिताएं हैं जिनके माध्यम से आप हजारों के इनाम जीत सकते हैं। अमर उजाला की ओर से 51016 रुपये का नकद इनाम उस व्यक्ति, संस्था या ग्रुप को दिया जाएगा जो जन्मदिन को लेकर सर्वश्रेष्ठ आयोजन करेगा। इसका फैसला अमर उजाला का निर्णायक मंडल करेगा। आयोजन की जानकारी पहले अमर उजाला को देनी होगी।

ये हैं प्रश्नोत्तर सीरीज-एक के विजेता
1- विनती बंसल- देहरादून
2- अमित पुंडीर- पौड़ी गढ़वाल
3- दिव्या शर्मा- ऋषिकेश
4- अंशिता शर्मा- हरिद्वार
5- भारती नेगी- रुड़की
6- डॉ. लक्ष्मण सिंह चौहान- चमोली
7- माधुरी रावत- कोटद्वार
8- शीत बसंत- अल्मोड़ा
9- राणा सिंह यादव- उत्तरकाशी
10- रुखसार- हर्रावाला, सहसपुर, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें