फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बढ़कर आएगी सेलरी

Thu, 29 Oct 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कर्मचारियों को दीपावली के तोहफे के रुप में कर्मचारियों को डीए और बोनस देने की तैयारी कर रही है। शासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेजा जा रहा है। वित्त विभाग का अनुमान है कि इस पर करीब 325 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों की ओर से केंद्र के समान छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग पहले ही की जा चुकी है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री से अनुमोदन के लिए इसका प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। कर्मचारियों को छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर करीब 250 करोड़ रुपये का व्यय भार आने का अनुमान है।

इसी तरह, बोनस घोषित करने पर करीब 75 करोड़ रुपये का व्यय भार अनुमानित है। कुल मिलाकर यह खर्च करीब सवा तीन सौ करोड़ रुपये का है। विधानसभा सत्र शुरू होने के कारण फिलहाल इस मामले को घोषित करने से बचाया जा रहा है। लेकिन इतना तय है कि दीपावली से पहले ही डीए और बोनस को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार घोषित कर चुकी है छह प्रतिशत महंगाई भत्ता

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह के मुताबिक प्रदेश सरकार से पहले ही समय से बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की जा चुकी है। केंद्र सरकार छह प्रतिशत महंगाई भत्ता तीन माह पूर्व ही घोषित कर चुकी है।

उधर, निगम कर्मचारियों का भी कहना है कि राज्य कर्मचारियों के साथ ही उन्हें भी महंगाई भत्ता और बोनस दिया जाए। निगम कर्मचारियों के लिए बोनस और भत्ते का प्रस्ताव औद्योगिक विकास विभाग की ओर से रखा जाता है।

विभाग के इस प्रस्ताव के आधार पर ही निगम प्रबंधन निगम कार्मिकों को बोनस और भत्ता देने का आदेश जारी करते हैं। अभी तक औद्योगिक विकास विभाग राज्य कर्मचारियों का डीए घोषित होने के बाद ही यह आदेश जारी करता आया है। इससे कर्मियों को एक माह बाद ही डीए मिल पाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें