फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम का आदेश...अब केवल दिल्ली मार्ग पर चलेंगी बीएस-6 मानक की सभी बसें

Mon, 18 Nov 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
बस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बस सेवा के संचालन में हो रही दुश्वारियों को कम करने के लिए परिवहन निगम ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को निगम मुख्यालय ने आदेश दिया कि सभी बीएस-6 बसें केवल दिल्ली मार्ग पर चलाई जाएंगी, जिसकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

विज्ञापन


महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।

Haridwar: रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धीमी करानी पड़ी ट्रेन की रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को आदेश दिए कि वे स्थानीय मार्गों पर बीएस-4 बसों का संचालन सुनिश्चित करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें