फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer-Promotion: उत्तराखंड परिवहन निगम में अफसरों के तबादले, 11 कंडक्टरों के प्रमोशन, आदेश जारी

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
विज्ञापन
आदेश जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम में बृहस्पतिवार को अफसरों के तबादले हुए तो 11 कंडक्टरों का प्रमोशन बुकिंग लिपिक के पद पर कर दिया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यातायात अधीक्षक अंजलिका शर्मा का तबादला कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो के पद पर किया गया है।

यातायात अधीक्षक राजेंद्र कुमार आर्य का तबादला प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रानीखेत डिपो किया गया है। उनके पास भवाली डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सहायक महाप्रबंधक भवाली डिपो मोहन राम आर्य का तबादला सहायक लेखाधिकारी मंडलीय प्रबंधन संचालन देहरादून कार्यालय में किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session 2024: चार दिन में 28 घंटे 25 मिनट चली सदन की कार्यवाही, ये विधेयक हुए पारित

हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को रुड़की डिपो का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बागेश्वर डिपो के स्टेशन अधीक्षक धीरज वर्मा का तबादला उनके अनुरोध पर यातायात अधीक्षक पिथौरागढ़ डिपो के पद पर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, परिवहन निगम ने कंडक्टर सूरजपाल सिंह, मधुसूदन जोशी, सुभाष चंद्र राणा, ओमप्रकाश पाठक, मुकेश कुमार, सतीश चंद्र जोशी द्वितीय, प्रदीप कुमार, तारादत्त पुनेठा, राम सिंह बोरा, राजेश कुमार मिश्रा, विनोद नौटियाल को बुकिंग लिपिक के पद पर पदोन्नति कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें