फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, महंगाई भत्ता बढ़ा

Wed, 02 Nov 2022 09:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अब परिवहन निगम के दैनिक वेतन भोगी कंडक्टर, दैनिक वेतनभोगी अकुशल अंशकालिक, कार्यशाला में जॉबवर्क पर तैनात कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारियों को 1300 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता बढ़ा(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में श्रमायुक्त के आदेश के तहत परिवहन निगम ने अपने दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक, जॉबवर्क पर तैनात कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उनका संशोधित वेतन दरें जारी कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब परिवहन निगम के दैनिक वेतन भोगी कंडक्टर, दैनिक वेतनभोगी अकुशल अंशकालिक, कार्यशाला में जॉबवर्क पर तैनात कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारियों को 1300 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।

Uttarakhand News: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह दर 1140 रुपये थी। यह दरें एक अक्तूबर से लागू की गई हैं। दैनिक वेतनभोगी को अर्द्धकुशल कंडक्टरों को अब 10,224 रुपये, दैनिक वेतनभोगी अकुुशल अंशकालिक को 9631 रुपये, जॉबवर्क पर तैनात अर्द्धकुशल को 10,224 और कुशल को 10,818 रुपये वेतन मिलेगा। श्रम विभाग ने इस संबंध में 26 सितंबर को आदेश जारी किया था। आदेश के तहत प्रदेशभर में नई दरें विभागवार लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें