फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Season: उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द, आदेश जारी

Thu, 12 Oct 2023 10:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बस संचालन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से बस संचालन बढ़ाएं।

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए। 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें।

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: चौंकाने वाला खुलासा...रक्षा मंत्रालय की 55 बीघा जमीन के भी बना डाले फर्जी दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो के सभी अधिकारी बस संचालन पर पूरा ध्यान दें और आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे केवल पत्राचार न करें, बल्कि मंडल के सभी बस स्टेशन, कार्यशालाओं में आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के सभी अधिकारियों, उपाधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें