हैकरों ने खुद को इंडोनेशिया का होना नोटिफिकेशन में लिखा हुआ है। उन्होंने भारत की अन्य वेबसाइटों को भी हैक करने की धमकी दी है। हैकरों ने लिखा है कि भारत में उनके साथियों से बदसलूकी हो रही है, जिसे अगर न रोका गया तो वे बहुत बड़े काम को भी अंजाम दे सकते हैं। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर इंस्पेक्टर भारत की अगुवाई में टीम बनाई गई है।
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बडे़ नेताओं की सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक होने के मामले सामने आए थे। हाल ही में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की सोशल मीडिया के तमाम अकाउंट भी हैक किए गए थे। इन सभी मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका है।