फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : बैंक धोखाधड़ी के मामलों में हिमालयी राज्यों में शीर्ष पर उत्तराखंड, साइबर फर्जीवाड़े में बढ़ोतरी

Mon, 28 Mar 2022 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा आफताब अजमत, देहरादून

सार

देश के करीब 20 राज्यों से अधिक मामले उत्तराखंड में, एसटीएफ लगातार सक्रिय।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अव्वल है। न केवल इस वित्तीय वर्ष में बल्कि पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड में बाकी हिमालयी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी हो रही है। इस साल भी 20 से ज्यादा राज्यों से ऊपर मामले उत्तराखंड में सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जैसे-जैसे कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई भुगतान के मामलों का प्रचलन बढ़ रहा है, वैसे ही इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कहीं बैंक अधिकारियों के नाम से धोखाधड़ी की जा रही है तो कहीं अनजान लिंक या अनजान लोगों के बहकावे में आने की वजह से। उत्तराखंड की बात करें तो हिमालयी राज्यों में लगातार टॉप पर बना हुआ है। पिछले दिनों लोकसभा सत्र के दौरान सामने आए राज्यवार आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।

हर साल गंवा रहे करोड़ों
उत्तराखंड में पिछले चार साल का आंकड़ा देखें तो हर साल लोग करोड़ों रुपये बैंक धोखाधड़ी की वजह से गंवा रहे हैं। 2018-19 में उत्तराखंड में 53 लाख रुपये, 2019-20 में 87 लाख रुपये, 2020-21 में एक करोड़ 68 लाख और इस वित्तीय वर्ष में 31 दिसंबर तक 68 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। 
विज्ञापन


वर्षवार हिमालयी राज्यों में धोखाधड़ी के मामले
राज्य          2018-19    2019-20    2020-21    2021-2022 
उत्तराखंड    128             206             251           190
हिमाचल       27              109             105             43
अरुणाचल     01               25               71              04
मणिपुर         08              08               25               05
मेघालय        12              31               23               11
मिजोरम        05             09               00                02
नागालैंड       03            32                21                 04
सिक्किम       04            20               17                  07
त्रिपुरा           09            121              53                 05

धोखाधड़ी हो तो तत्काल 1930 पर शिकायत करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बैंक धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करने के लिए 1930 नंबर जारी किया गया है। अगर आपके साथी भी इस तरह की धोखाधड़ी हो तो तत्काल इसकी शिकायत 1930 पर करें। इसकी शिकायत पर उत्तराखंड की एसटीएफ टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। 

हेल्पलाइन की मदद से बचे पौने दो करोड़
एसएसपी एसटीएफ अजय कुमार का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर 1930 पर बैंक धोखाधड़ी से जुड़े तमाम मामले आ रहे हैं। करीब पांच हजार शिकायतों के निवारण में उनकी टीम लोगों की करीब पौने दो करोड़ की धनराशि सुरक्षित बचा चुकी है।

इस तरह रहें जागरूक और सुरक्षित
ऑनलाइन खरीददारी करते समय अधिकृत वेबसाइट से ही सामान खरीदें। किसी भी प्रकार के लोक लुभावने ऑफर, फर्जी साइट और धनराशि दोगुना करने वाले प्रलोभन में न आएं। किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट, लॉटरी और इनाम जीतने के लालच में अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचें। ऑनलाइन ट्रेडिंग करने से पहले साइट की पूर्ण जानकारी और स्थानीय बैंक, संबंधित कंपनी से भली-भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें।

बैंकों से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्रीयकृत हेल्पलाइन 1930 संचालित हो रही है। इस पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं, उसी हिसाब से तेजी से कार्रवाई भी की जा रही है। 
विज्ञापन

-अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें