देहरादून: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप, शिकायत लेकर पहुंचे परिजन तो बंद किए गए स्कूल के गेट
एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया। परिजनों का दावा है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या 15 है। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उन्हें परिसर के भीतर रोकने और बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश
रेखा आर्या प्रकरण में जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया गया है। एसआईटी की टीम साहू की तलाश में बरेली और हल्द्वानी स्थित उनके ठिकानों पर पहुंची। हालांकि, साहू के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया है कि उनका फोन बंद है और वह भूमिगत हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बागेश्वर: घर के स्टोर रूम में घुसा तेंदुआ, 13 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला
बागेश्वर जिले के थकलाड़ ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्वाटा तोक में बृहस्पतिवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भारी-भरकम तेंदुआ स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत के मकान के स्टोर रूम में जा घुसा। लगभग 13 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पढ़ें पूरी खबर