गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में जनरल बिपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वहीं, वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत को कुमाऊं के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: नौकरी ढूंढने नहीं देने वाले बनें विवि के छात्र- सीडीएस बिपिन रावत
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज बुधवार को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: आईएएस दीपक रावत बने कुमाऊं आयुक्त, आदेश जारी
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं के आयुक्त होंगे। बुधवार को शासन ने उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक मौसम खराब, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज बुधवार को सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब बन हुआ है। सुबह की शुरुआत कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं, अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं।
देहरादून: चार दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
उत्तराखंड: देहरादून में विस सत्र को लेकर हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना, बताया गैरसैंण का अपमान
राजधानी देहरादून में विधानसभा सत्र आयोजित करने को लेकर फिर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने पहले गैरसेंण में सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी। वहीं अब देहरादून में सत्र करने का फैसला लिया। ये उत्तराखंडियत और गैरसैंण का अपमान है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...