नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर आगामी 18 अगस्त तक रोक जारी रखने का आदेश जारी किया है। वहीं, आज बारिश के कारण कैंपटी फॉल ने विकराल रूप धारण कर लिया। उधर, ऋषिकेश में कई वाहन तेज बहाव में फंस गए तो अल्मोड़ा में एक स्कूटी सवार बह गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
उत्तराखंड: पहाड़ों पर कई घंटों से लगातार बारिश, मसूरी का कैंपटी फॉल हुआ विकराल, तस्वीरें
कई घंटों से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जारी बारिश से मसूरी के कैंपटी फॉल ने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया। यहां जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: आगामी 18 अगस्त तक चारधाम यात्रा पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए आदेश
चारधाम यात्रा पर आगामी 18 अगस्त तक रोक रहेगी। नैनीताल हाईकोर्ट ने बुधवार काे यह आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि चारधाम यात्रा का प्रकरण राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और वहां से कोई निर्णय नहीं हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: कई घंटों से जारी बारिश से नदियां उफान पर, कहीं वाहन फंसे तो कहीं स्कूटी सवार बहा, तस्वीरें
उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से गंगा, यमुना समेत अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां ऋषिकेश में कई वाहन तेज बहाव में फंस गए तो अल्मोड़ा में एक स्कूटी सवार बह गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Uttarakhand Weather: लगातार बारिश से कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ा, पर्यटकों को लौटाया, पौड़ी में एक पुल व कई खेत बहे
उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश बुधवार की सुबह भी जारी है। जिस वजह से लोग दहशत में हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: अस्थि विसर्जन के लिए साथ लाएं कोविड निगेटिव रिपोर्ट, पंजीकरण भी अनिवार्य
यदि आप अपनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार आ रहे हैं तो अपनी कोविड जांच की 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी लाएं। यदि वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और प्रमाणपत्र है तो निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...