फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा के नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम और ट्रैकरों की मौत के बाद जागा प्रशासन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Sat, 23 Oct 2021 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई है। वहीं, बीते दिनों हुई ट्रैकरों की मौत के बाद वन विभाग ने निर्णय लिया है कि बिना अनुमति ग्लेशियरों की सैर पर गए पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित चंपावत जिले का भ्रमण कर पीड़ितों से बात की। वहीं,  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: ट्रैकरों की मौत के बाद जागा प्रशासन, बिना अनुमति ग्लेशियरों की सैर पर गए तो होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड में बिना अनुमति ग्लेशियरों की सैर पर गए पर्यटकों के खिलाफ वन विभाग सख्त कदम उठाएगा। आपदा के दौरान पंजीकरण संबंधी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने के बाद विभाग ने ट्रैकरों को भेजने वाले टूर ऑपरेटरों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा: ग्राउंड जीरो पर पहुंची केंद्रीय टीम, स्थलीय निरीक्षण कर लिया क्षति का जायजा
उत्तराखंड में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई है। दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंची इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने शनिवार को पिथौरागढ़ पंहुचकर क्षति का जायजा लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड आपदा: पीड़ितों से मिलने चंपावत पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को आपदा प्रभावित चंपावत का भ्रमण किया। उन्होंने चंपावत के तेलवाड़ा जाकर भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले परिवारों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देहरादून: प्रेमनगर में देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की शनिवार सुबह मौत हो गई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में बारिश के आसार, नैनीताल के बनियानाला में फिर हुआ भूस्खलन
उत्तराखंड में मौसम आज फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होगी। फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें