फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना जांच फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी और सड़क हादसे में जवान शहीद, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Thu, 22 Jul 2021 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरिद्वार कुंभ मेले में हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है। वहीं, आज पेगासस मामले को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। वहीं, मथुरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल सचिन कण्डवाल शहीद हो गया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन


कोराना जांच फर्जीवाडाः एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर की थी फर्जी एंट्री
हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया आरोपी डाटा फिडिंग का देख रहा था। जिसमें फर्जी तरीके से कोरोना टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर फर्जी एंट्री की थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: कर्नल कोठियाल हो सकते हैं आप का मुख्यमंत्री चेहरा, मनीष सिसोदिया ने दिए संकेत
कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। गुरुवार को रुड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: मथुरा एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में देवभूमि का लाल शहीद, देहरादून पहुंचा पार्थिव शरीर
मथुरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल सचिन कण्डवाल शहीद हो गया है। इस दुखद घटना से कण्डवाल गांव में मातम पसरा हुआ है। शहीद के परिजन सदमे में हैं।शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को दून पहुंच गया। जिसके बाद हरिद्वार में उनकी अंत्येष्टी की जाएगी। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी हल्द्वानी जेल में कैदी की पिटाई से हुई मौत के मामले की जांच
नैनीताल हाईकोर्ट ने हल्द्वानी जेल में एक कैदी की पिटाई से हुई मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। हाईकोर्ट ने सरकार से यह भी कहा है कि नैनीताल के एसएसपी को तत्काल ही जिले से हटाया जाए और जेल के सुरक्षा गार्डों का जिले से बाहर तबादला किया जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पेगासस फोन हैकिंग: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच, अध्यक्ष प्रीतम समेत कई नेता गिरफ्तार
कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं की जासूसी कराने के विरोध में गुरुवार को देहरादून के उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए पहुंचे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें