गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार की सुबह उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं, हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए छितकुल की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए पर्यटकों में से पांच के शव मिल गए हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
उत्तराखंड में विगत दिनों आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। वहीं, चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
Amit Shah Visit Uttarakhand: केंद्र ने समय पर सूचना दी वरना उत्तराखंड में और अधिक जन हानि होती: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार की सुबह उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाह ने करीब दो घंटे (सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे) तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा: हर्षिल-छितकुल लम्खागा पास पर लापता 11 पर्यटकों में से पांच के शव दिखे, अन्य की तलाश जारी
उत्तरकाशी के हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग के लिए गए 8 पर्यटकों समेत 11 पर्यटक लापता हो गए थे। इनकी खोजबीन में गई टीम को गुरुवार को मौके पर पांच लोगों के शव दिख गए हैं। वहीं अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: त्यूनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरी गई। हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इस ऑल्टो कार (संख्या एचपी 10 बी 8261) में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और किसी निजी काम से जा रहे थे।
उत्तराखंड आपदा: बागेश्वर के ग्लेशियर क्षेत्र में 54 लोग फंसे, आज पांच की मौत की पुष्टि, मृतकों की संख्या अब 67
उत्तराखंड में विगत दिनों आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। गुरुवार को बागेश्वर जिले की सुंदरढूंगा घाटी में चार पर्यटकों की मौत की खबर मिली है। उत्तरकाशी के हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग के लिए गए 8 पर्यटकों समेत 11 पर्यटक लापता हो गए थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चारधाम यात्रा: मौसम साफ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारू, बदरीनाथ हाईवे चौथे दिन खुला
उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए गुरुवार को भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद अब धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को चौथे दिन सुबह दस बजे छोटे वाहनों को लिए खोल दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...