आपदा राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति मिल गई है। वहीं, छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
हरिद्वार: रात से लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चार मजदूर टापू पर फंसे, तालाब बनीं सड़कें, तस्वीरें
हरिद्वार के लालढांग में गंगा नदी (पीली नदी) में फंसे चार युवकों को श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे सूचना मिली की पीली नदी पुल थाना श्यामपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें चार मजदूर रात को नदी के बीच में टापू पर सोए हुए थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर, एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में आज भारी बारिश के आसार, फिर मलबे से पटा मालदेवता
राजधानी देहरादून में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। दून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कांग्रेस: पंजाब में विवाद सुलझने के संकेत, अब हाईकमान के स्तर से उत्तराखंड में साफ हो सकती है तस्वीर
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी जंग अब शांत होती दिखाई दे रही है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस का मामला भी सुलझने की उम्मीद है। संकेत आ रहे हैं कि पंजाब में अध्यक्ष पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी और साथ चार कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: कालसी की छिबरौ जलविद्युत टनल के काम कर रहे दो मजदूर लापता, लोगों ने किया हंगामा
देहरादून जिले के कालसी में छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। दोनों के लापता होने की सूचना रविवार की सुबह पता चली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...