फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चौहरे हत्याकांड में हरमीत को फांसी की सजा और चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Tue, 05 Oct 2021 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या को लेकर उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वहीं, देहरादून में सात साल पहले दिवाली की रात परिवार के चार सदस्यों का बेरहमी से कत्ल करने वाले हरमीत को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से देहरादून से दिल्ली के लिए वॉल्वो की एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


सात साल बाद: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले हरमीत को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट
देहरादून में सात साल पहले दिवाली की रात परिवार के चार सदस्यों का बेरहमी से कत्ल करने वाले हरमीत को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। अपर जिला जज पंचम आशुतोष मिश्रा की अदालत में सजा पर आज मंगलवार को सुनवाई हुई । कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब असीमित संख्या में चारधाम यात्रा कर सकेंगे तीर्थयात्री
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या को लेकर उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीार्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे। हाइकोर्ट में आज चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के मामले में सुनवाई हुई। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हुंकार रैली: देहरादून में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, बैरिकेड लगाकर रोका तो धरने पर बैठे, तस्वीरें...
18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से आज मंगलवार को राजधानी में हुंकार रैली निकाली गई। रैली में प्रदेशभर से समिति के सदस्य और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सचिवालय कूच के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सुविधा: आज से चार घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो, नहीं होगा कोई स्टॉपेज
उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान कर दिया है। मंगलवार को निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू कर दी गई है। यह बस केवल चार घंटे के भीतर देहरादून से सीधे दिल्ली पहुंचाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

केदारनाथ: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ पहंचे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें