एसटीएफ उत्तराखंड ने शनिवार को देहरादून से संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। वहीं कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के पास प्रदर्शन किया। यहां से उन्होंने राजभवन कूच किया। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
एसटीएफ ने देहरादून से संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का किया खुलासा
एसटीएफ उत्तराखंड ने देहरादून से संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शुरुआती जांच में अमेरिका के ऑपरेटरों की भागीदारी का भी पता चला है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून में किया राजभवन कूच
कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के पास प्रदर्शन किया। शनिवार को इस दौरान किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यहां से उन्होंने राजभवन कूच किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चंपावत जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया उद्घाटन
उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअली उद्घाटन किया। यह प्लांट चंपावत जिला अस्पताल में लगाया गया है। जिसकी क्षमता 100 एलपीएम है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देहरादून समेत कई जगह आंधी और बिजली चमकने की संभावना, चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
धर्मांतरण मामला : मुख्य आरोपी उमर गौतम ने उत्तराखंड के इस विवि में की थी पांच साल पढ़ाई
धर्मांतरण के मुख्य आरोपी उमर गौतम का पंतनगर कनेक्शन सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने लिंक खंगालने शुरू कर दिए हैं। पंतनगर में रहने के दौरान उसकी पांच साल की गतिविधियों की गोपनीय जांच की जा रही है। इसके अलावा मुस्लिम बहुल क्षेत्र में उसकी सक्रियता को भी अहम मानकर खंगाला जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...