फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मूर्ति हटाने पर विवाद और आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फोड़े घड़े, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Thu, 24 Jun 2021 05:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। वहीं, रुड़की के एक गांव में उस वक्त बवाल हो गया, जब पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन से मूर्ति हटवाने के लिए गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े को लेकर मैक्स कॉरपोरेट सर्विस व नलवा लैब के प्रतिनिधियों से पूछताछ शुरू हो गई है। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर घड़े फोड़े। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


रुड़की: सरकारी भूमि से मूर्ति हटाने गई टीम पर पथराव, पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेड़ा
रुड़की के कुम्बराड़ा गांव में गुरुवार को उस वक्त बड़ा बवाल हो गया, जब पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन से मूर्ति हटवाने के लिए गई। इस दौरान गांव वालों ने टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें कोतवाल सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: गुरुवार को बयान दर्ज करवाने पहुंचे फर्म और लैब संचालक, पूछताछ शुरू
महाकुंभ के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाले में आज गुरुवार को मैक्स कॉरपोरेट सर्विस व नलवा लैब के प्रतिनिधियों से पूछताछ शुरू हो गई है। एसआईटी से पहले मुख्य विकास अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: फर्जीवाड़े के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर फोड़े घड़े
हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े को लेकर आम आदमी पार्टी आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। आप कार्यकर्ता सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ घड़े फोड़ कर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : 25 से 27 जून तक झमाझम बारिश के आसार, आज उमस और गर्मी से लोग परेशान
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 से लेकर 27 जून तक राजधानी दून और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

अमर उजाला विशेष : दूसरे जंगल में छोड़ने के बाद भी अपने 'घर' लौट आए तेंदुए, रेडियो कॉलर से पहली बार मिले साक्ष्य
उत्तराखंड वन विभाग की ओर से पकड़कर करीब सौ किलोमीटर दूर दूसरे जंगल में छोड़े गए तेंदुए अपने पुराने वास स्थल में लौट रहे हैं। रेडियो कॉलर लगाकर छोड़े गए तेंदुओं के अपने पुराने वास स्थल में लौट आने से इसकी पुष्टि हुई है।  
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें