फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बाबा रामदेव का ज्योतिष पर निशाना और बरेली के एडीजे की एम्स में मौत, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Wed, 02 Jun 2021 05:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने आत्महत्या कर ली है। वहीं, आज बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। उधर बाबा रामदेव ने भी एक नया बयान दिया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ ऐसी ही बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा रामदेव ने अब ज्योतिष पर निशाना साधा है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सारे मुहूर्त भगवान ने बना रखे हैं। वहीं, बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के समीप तीसरे दिन भी अभी तक बंद पड़ा है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन

ऋषिकेश : बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की एम्स में मौत, कोरोना संक्रमित होने के बाद रिपोर्ट आई थी निगेटिव
उत्तरप्रदेश के बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की मंगलवार देर रात एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद एडीजे एम्स में भर्ती हुए थे। उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फेफड़ों में तकलीफ होने के चलते आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: एलोपैथी के बाद अब बाबा रामदेव ने ज्योतिष पर साधा निशाना, कही ये बात
एलोपैथी के बाद अब बाबा रामदेव ने ज्योतिष पर निशाना साधा है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सारे मुहूर्त भगवान ने बना रखे हैं। ज्योतिषी काल, घड़ी, मुहूर्त के नाम पर बहकाते रहते हैं। यह भी पूरे एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देहरादून : सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने की आत्महत्या, वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप
राजधानी देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहथे थे। आज बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, देवप्रयाग के पास मार्ग खुला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के समीप तीसरे दिन भी अभी तक बंद पड़ा है। बुधवार को देवप्रयाग के निकट बेली बैंड में चट्टानी मलबा आने से यहां भी बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के मनीष ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, क्षेत्र में खुशी की लहर, तस्वीरें
युवा पर्वतारोही 26 वर्षीय मनीष कसनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने अपनी महिला साथी सिक्किम की मनीता प्रधान के साथ विषम परिस्थिति में ये उपलब्धि हासिल की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें