फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बारिश के बाद उफान पर नदियां और श्रीनगर में वाहन हादसे में एक की मौत, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Fri, 18 Jun 2021 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बारिश ने पहाड़ी इलाकों में परेशानी बढ़ा दी है। वहीं नदियां उफान पर हैं। उधर, श्रीनगर में एक वाहन हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। कई जगह पर भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। उधर, कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में इतने लोगों की मौत हुई कि अब मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वालों के हाथ कांप रहे हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


मानसून 2021 : मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, पिथौरागढ़-घाट एनएच खुला, बदरीनाथ हाईवे बंद
राज्य के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा व ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


श्रीनगर : खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक की मौत, तीन लोग घायल 
खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक टैक्सी वाहन 150 मीटर गहरी खाई मेंं जा गिरी। वाहन मेंं ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना मेंं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोरोना : देहरादून में रोजाना औसतन बन रहे 40 मृत्यु प्रमाण पत्र, जारी करने वाले के कांप रहे हाथ 
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों के मरने की संख्या तेजी से बढ़ी। वहीं डॉक्टर, परिजनों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वालों के हाथ कांप जाते हैं। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तीरथ सरकार के 100 दिन : सरकार के खिलाफ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आज आम आदमी पार्टी ने बोला हल्ला
तीरथ सरकार के 100 दिन होने पर आम आदमी पार्टी शुक्रवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन कर सरकार पर हल्ला बोला। पार्टी का कहना है कि सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : जांचें बढ़ने से घूमता रहा मीटर, कुंभ समाप्त होने के बाद भी ले रहे थे सैंपल
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की फर्जी कोविड निगेटिव रिपोर्ट से संक्रमण दर गिरने पर पीठ थपथपाने वाले अफसरों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। हाईकोर्ट की फटकार के बाद नामित एजेंसी और लैबों ने कोविड जांचों की संख्या अचानक बढ़ाई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें