फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट और गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Wed, 16 Jun 2021 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केलाखेड़ा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। उधर, किन्नरों का हुलिया बनाए हरियाणा के युवकों ने हरकी पैड़ी के पास हुक्का पीकर खूब धुआं उड़ाया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से एसओपी और यात्रा की तैयारियों को लेकर जवाब मांगा है। वहीं, आज प्रदेश में कोरोना के 353 केस आए हैं। उधर, कुंभ के दौरान हुई कोरोना जांच को लेकर जांच बैठा दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड : हाईकोर्ट ने कहा- चारधाम यात्रा शुरू कर सकती है सरकार, लेकिन पहले करना होगा ये
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व चारधाम यात्रा को लेकर दायर जनहित याचिकाओं की सुनवाई की। कोर्ट ने चारधाम मामले में कहा कि सरकार यदि यात्रा शुरू करती है तो नीतिगत निर्णय ले और मेडिकल इंतजाम करे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 353 नए संक्रमित मिले, छह की मौत, 398 मरीज हुए ठीक
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 353 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं छह मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 398 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर हरियाणा के युवकों ने गुड़गुड़ाया हुक्का, किन्नरों का हुलिया बनाकर कर रहे थे नौटंकी, तस्वीरें...
किन्नरों का हुलिया बनाए हरियाणा के युवकों ने मंगलवार रात को हरकी पैड़ी के पास हुक्का पीकर खूब धुआं उड़ाया। इन युवकों ने वहां जमकर नौटंकी की। इनकी नौटंकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: तालाबनुमा गहरे गड्ढे में नहाने गए थे पांच किशोर, दो की डूबने से हुई मौत, तस्वीरें...
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में केलाखेड़ा में गांव भव्वानगला स्थित एक ईंट के भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। उनके साथी तीन किशोर सकुशल बाहर निकल आए। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोविड टेस्टिंग घपला : कुंभ मेला प्रशासन ने भी बैठाई जांच, बनाई चार सदस्यीय कमेटी
महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट कराने में फर्जीवाड़े की आशंका पर कुंभ मेला प्रशासन ने भी आंतरिक जांच बैठा दी है। जांच के लिए नोडल अधिकारी समेत चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें