देहरादून: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर दौड़े
देहरादून में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से घंटाघर तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। कांग्रेसी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर घंटाघर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से प्रतीकात्मक अर्थी अपने कब्जे में ले ली। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, सीएम ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर
पीलीभीत में सड़क हादसा: शक्तिफार्म की दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बालक और युवती गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर