फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Big News: पर्वतारोहियों का रेस्क्यू जारी, केदारनाथ मार्ग बंद, कांग्रेस का प्रदर्शन, हादसे में तीन की मौत

Mon, 28 Sep 2026 05:59 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने परेशानी बढ़ा दी है। उत्तरकाशी में बीते दिन से कई पर्वतारोही फंसे हैं। उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। साथ ही केदारनाथ मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण एक बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे 136 पर्वतारोही को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान आज सोमवार को भी तेजी से जारी है।वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उधर, देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध में प्रदर्शन किया गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तरकाशी रेस्क्यू:  कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोहियों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, ऑपरेशन जारी
उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सभी ट्रेकर्स को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से समन्वय के बाद सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के जरिए अभियान की लगातार निगरानी की गई और रेस्क्यू टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

देहरादून: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर दौड़े
देहरादून में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से घंटाघर तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। कांग्रेसी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर घंटाघर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से प्रतीकात्मक अर्थी अपने कब्जे में ले ली। पढ़ें पूरी खबर

उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, सीएम ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर

पीलीभीत में सड़क हादसा: शक्तिफार्म की दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बालक और युवती गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें