खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। वर्ष 2024-25 के देवभूमि खेल रत्न और देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि का चेक मिलेगा।
खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
खेल मंत्री के मुताबिक खेल विश्वविद्यालय राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल विज्ञान की आधुनिक तकनीके भी उपलब्ध होंगी। इससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यह पहल राज्य के खेल परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।