फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फूलों की घाटी में पर्यटकों का नया रिकॉर्ड; इस साल 22 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया दीदार

Thu, 27 Aug 2026 04:20 PM IST
Alka Tyagi प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली)

सार

फूलों की घाटी में 21 जून तक 22 हजार 745 पर्यटक प्रकृति के इस मनमोहक क्षेत्र में घूमने पहुंचे हैं। इसमें 154 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी में पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पहुंचे पर्यटकों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अभी फूलों की घाटी दो माह तक खुली रहेगी। ऐसे में पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा।

विज्ञापन


फूलों की घाटी में 21 जून तक 22 हजार 745 पर्यटक प्रकृति के इस मनमोहक क्षेत्र में घूमने पहुंचे हैं। इसमें 154 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह घाटी में आने वाले पर्यटकों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। एक जून से घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई। उसके बाद से लगातार यहां पर्यटक आते रहे।

साथ ही इस वर्ष बरसात में मौसम भी अनुकूल बना रहा। सड़क व हाईवे बाधित होने की घटनाएं कम हुई इसका सकारात्मक परिणाम फूलों की घाटी में देखने को मिला है। घाटी में 31 अक्तूबर तक पर्यटक घूमने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन

घाटी में पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड
साल                      पर्यटक (भारतीय-विदेशी)
2022 -                        20550
2023 -                        12760
2024 -                        17071
2025-                        15508
2026 (21 अगस्त तक) - 22591

इस साल मौसम अनुकूल रहने से घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी घाटी के बंद होने में समय है। ऐसे में इस साल पर्यटकों की संख्या का अच्छा रिकॉर्ड बन जाएगा।
-आशीष जिरवान, वन क्षेत्राधिकारी, फूलों की घाटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें