फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: तीसरे दिन छोटे वाहनों के लिए खुला यमुनोत्री हाईवे, धंसी सड़क से जान जोखिम में डालकर जा रहे लोग

Wed, 06 Aug 2025 10:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू तो कर दी है, लेकिन बड़े वाहनों का संचालन अभी भी ठप है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर धंसी सड़क - फोटो : संवाद नयूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार को यमुनोत्री हाईवे को स्यानाचट्टी के पास छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, हनुमानचट्टी, जानकीचट्टी के बीच बनास गांव और फूलचट्टी के पास सड़क धंसने से आवाजाही अभी भी खतरनाक बनी हुई है जिससे लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से हाईवे बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम और आसपास के गांवों में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू तो कर दी है, लेकिन बड़े वाहनों का संचालन अभी भी ठप है।

Uttarkashi Flood: जिंदगी की उम्मीद...11 जवानों समेत 13 लोगों को किया रेस्क्यू, अब तक छह की मौत, 20 लापता

नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी और कुपडा खड्ड उफान पर है जिससे नदी पर बने पुलों और अन्य परिसंपत्तियों को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एनएच बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें