फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 05 Aug 2020 06:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देहरादून निवासी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक के निजी सहायक की ओर से नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को विधायक के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है। उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक ने अधिक जानकारी मांगी तो वह अनर्गल बात करने लगा। इस पर विधायक ने फोन काट दिया।

विज्ञापन

दोबारा फोन कर दी धमकी

इसके बाद उसने दोबारा फोन किया और कहा कि वह अजबपुर देहरादून का रहने वाला है और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर विधायक ने विधायक हॉस्टल में अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को फोन कर इसकी जानकारी दी।

एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें