वहीं दोपहर बाद राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे उमस से कुछ राहत मिली। प्रदेश के बुधवार को तीन जिलों में बारिश हो सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जबकि प्रदेश के अधिकतर जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
नहीं खुली चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क
लगातार हो रही बारिश से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क नहीं खुल पाई है। सड़क के बंद होने से माइग्रेशन वाले गांवों के ग्रामीणों के साथ सीमा पर ड्यूटी के लिए जाने वाले आईटीबीपी और आर्मी के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खेतभराड़ में तोक की ओर हो रहा भू-कटाव
पिथौरागढ़ के बांसबगड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बरागाड़ का जल स्तर बढ़ गया है। खेतभराड़ में तोक की ओर भू-कटाव हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से नदी के डायवर्जन की मांग की है।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत खेतभराड़ की ओर बरा गाड़ ने भू-कटाव शुरू कर दिया है। इससे जगदीश सिंह का मकान को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से गांव को जोड़ने वाले पुल, पंचायत घर को खतरा पैदा हो गया है।