फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत ने बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए गंगा नहर को नाले में बदला: भगत

Wed, 15 Jul 2020 03:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी के महामंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार में गंगा को नाले में बदलने का फैसला इसलिए लिया ताकि नदी के तट पर बिल्डर बिल्डिंग बना सकें।

विज्ञापन


उन्होंने रावत पर बिल्डरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि वे बेवजह नौटंकी कर रहे हैं। कहा कि यदि नृत्य करना है तो वे राजस्थान जाएं जहां खूब सियासी डमरू बज रहा है। ये आरोप भगत ने अपनी पहली वर्चुअल कांफ्रेंस में लगाए। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को सियासी दांव चलकर हर की पैड़ी मामले की गेंद अब त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के पाले में फेंक दी। रावत ने हरिद्वार में अखाड़ा परिषद पहुंचकर 2016 में हुए आदेश को लेकर अपनी गलती स्वीकार की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनजीटी ने गंगा तट से 200 के मीटर के दायरे में निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इससे हरिद्वार के तमाम भवनों पर ढहने का संकट आ गया था। तमाम लोगों ने इससे बचाव का रास्ता निकालने का आग्रह किया। इस पर मेरी सरकार ने फैसला किया कि इन भवनों को बचाने के लिए मां गंगा के प्रवाह को एक तकनीकी नाम (गंगनहर) दे दिया जाए।
विज्ञापन


इस आदेश से ध्वस्तीकरण तो रूक गया। लेकिन उससे भावनात्मक गलती हो गई। मां गंगा जहां भी जिस रूप में हैं वो गंगा ही हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें