अगले सत्र से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शुरू होगा
उत्तराखंड के विद्यालयों में ये कोर्स पढ़ाने के लिए 29 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा तीन और छह में विज्ञान इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने के लिए भी शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है।
उत्तराखंड के विद्यालयों में एनसीईआरटी कोर्स पढ़ाया जाएगा, जिसके लिए यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इंग्लिश मीडिएम के चक्कर में सभी कक्षाओं के छात्र कहीं फेल न हो जाएं, इसलिए कक्षा तीन और छह से विज्ञान में इंग्लिश मीडियम लागू किया गया है। स्टेट काउंसिल आफ एजूकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) तो ट्रेनिंग देगा ही, इसके साथ एनसीईआरटी के विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जाएगा।
सीआईसीएसई को छोड़कर राज्य में सभी बोर्डों के विद्यालयों में अगले सत्र से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शुरू किए जाने संबंधी शासनादेश के बाद अब शिक्षकों को अपडेट करने का खाका बनाया जा रहा है।