फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मलबा आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, पैदल चलकर पहुंचे 565 तीर्थयात्री

Mon, 04 Sep 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे रविवार को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में पहाड़ी से आए मलबे के चलते बाधित रहा। जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। हालांकि 565 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि, लोनिवि की एनएच इकाई ने सुबह 10.30 बजे लामबगड़ में दो दिन से बंद हाईवे को सुचारु करा दिया था। हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को हाईवे को शीघ्र सुचारु करने का आदेश दिए।
विज्ञापन

हाईवे खुलने का इंतजार करते हुए मेले में जाने वाले तीथयात्री

शनिवार देर रात्रि को बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के बीच पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा हाईवे पर आने से यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डरों के हाईवे पर आने से रविवार को पूरे दिन लोनिवि की एनएच इकाई ने मलबा और बोल्डरों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक हाईवे सुचारु नहीं हो पाया।

यहां हाईवे के बाधित होने से 565 तीर्थयात्री वैकल्पिक पैदल मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहीं 800 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम जाने और करीब 600 तीर्थयात्री धाम से लौटने के लिए हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को हाईवे बंद होने से माणा में माता मूर्ति मेले में शामिल होने जा रहे स्थानीय श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें