यहां करीब साढ़े 17 लाख रुपये की टीडीएस गड़बड़ी पकड़ी गई है। टीएचडीसी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऋषिकेश के कार्यालय में इनकम टैक्स ऑफिसर कुलदीप टीम लेकर पहुंचे। राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर हल्द्वानी में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे।
चार जगहों पर अचानक सर्वे से हड़कंप मच गया। सभी जगहों से टीमों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। आयकर विभाग अब इन कागजों की जांच-पड़ताल में जुटा है। जांच के बाद टीडीएस चोरी का सही आकलन किया जा सकेगा।