फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि; मरीजों की संख्या 67 हुई, 21 अब भी सक्रिय

Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) की पुष्टि हुई है। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसमें से 21 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को निर्देश इंतजाम पूरे रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की है। शुक्रवार को 25 लोगों की जांच की गई। इसमें से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

आठ में से चार मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार जौलीग्रांट में भर्ती हैं। विभाग बढ़ रहे मामलों पर नजर रखे हुए हैं। जहां से भी मामले सामने आते हैं टीम उस क्षेत्र में पहुंचकर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर रही है।
विज्ञापन


देहरादून:  घबराएं नहीं...खांसी-जुकाम का मतलब स्वाइन फ्लू नहीं, मौसम बदलने से बढ़े वायरल के मामले, अलर्ट रहें

इसके अलावा मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी जांची जा रही है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादूृन डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त जांच किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को इसकी रोकथाम की दिशा में मुस्तैद होकर काम करने के कड़े निर्देश है। हर स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है।
- विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें