फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का हो खूब प्रचार

Mon, 01 Jan 2024 09:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा संपन्न होने के बाद सोमवार को ज्योतिर्मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने पत्रकारवार्ता की।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का खूब प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इन स्थानों की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो इसके लिए सरकार के साथ धार्मिक गतिविधि से जुड़े लोगों को भी पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा का उद्देश्य इन जगह के बारे में लोगों को जानकारी देना था, जिससे लोग वहां जाकर पुण्य अर्जित कर सकें।

बदरीनाथ व केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद भी मानवीय गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसपर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। धामों की मर्यादा बनाए रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि जोशीमठ में अत्याधुनिक सुविधाओं का अस्पताल बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


Haridwar: मनसा देवी मंदिर रोपवे की लीज हुई समाप्त, कंपनी ने संचालन किया बंद
विज्ञापन


भूमि चयन का काम हो चुका है। जल्द आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज, ज्योतिर्मठ मीडिया प्रभारी डॉ. बृजेश सती, प्रबंधक विष्णु प्रियानंद, यमुनोत्री के रावल अनुरुद उनियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें