फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज रात से तीन दिन बंद रहेंगे भारत-नेपाल के बीच पांचों झूलापुल, चुनाव के चलते आदेश हुए जारी

Wed, 16 Nov 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

बता दें कि सीमांत जिला पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के बीच पांच झूलापुल हैं जिसमें झूलाघाट, द्यौड़ा, जौलजीबी, धारचूला और सीतापुल शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर झूला पुल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनाव को देखते हुए 17 से 20 नवंबर तक बंद रहेंगे। पुल 21 नवंबर की सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। नेपाल के बैतड़ी जिले के प्रमुख जिल्लाधिकारी ने पुल बंद करने के लिए भारत सरकार को अनुरोध पत्र भेजा था।

विज्ञापन


Haridwar: ग्राम पंचायत सदस्यों के 457 पदों पर तीन दिसंबर को होगा उपचुनाव, पांच को आएगा परिणाम

नेपाल से अनुरोध पत्र मिलने के बाद भारत ने 17 से 20 नवंबर तक पुल बंद करने के आदेश जारी किया है। बता दें कि सीमांत जिला पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के बीच पांच झूलापुल हैं जिसमें झूलाघाट, द्यौड़ा, जौलजीबी, धारचूला और सीतापुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के प्रभारी जिलाधिकारी एफआर चौहान ने बताया कि पुल बंद करने के लिए प्रमुख जिल्लाधिकारी बैतड़ी, दार्चूला के अलावा एसपी, परगना मजिस्ट्रेट एसएसबी, कस्टम विभाग के अलावा प्रमुख सचिव गृह और कुमाऊं आयुक्त को पत्र भेज दिया है। सभी पुल 17 नवंबर की रात 12 बजे से 20 नवंबर की रात 12 बजे तक बंद रहेंगे जिन्हें 21 नवंबर की सुबह 7.30 बजे आवाजाही के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें