इन जिलों में इतने बच्चों के लिए नहीं है फर्नीचर
शिक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हजारों बच्चे टाट पट्टी या फिर जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं। इसमें नैनीताल में 1264 और देहरादून जिले में 794 बच्चों के लिए कुर्सी, मेज नहीं है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 402, बागेश्वर में 82, चमोली में 27, हरिद्वार में 315,पौड़ी में 761, पिथौरागढ़ में 459, रुद्रप्रयाग में 91, टिहरी में 1236, ऊधमसिंह नगर में 176 और उत्तरकाशी जिले में 60 बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।
हमने पिछले साल शत प्रतिशत बच्चों के लिए फर्नीचर दिया, लेकिन बच्चें हैं फर्नीचर टूट जाता है। इस बार हम दस हजार बच्चों के लिए फर्नीचर दे रहे हैं, स्कूलों में फर्नीचर का अतिरिक्त सेट रखा जाएगा।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री