फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विस में होगा संबोधन

Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह: पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब नौ नवंबर को आएंगे देहरादून
विज्ञापन


फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें