फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोपाष्टमी पर हवन-यज्ञ में दी आहूति

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। महासू गो सेवा सहयोग समिति जौनसार बावर के माध्यम से बृहस्पतिवार को बैराटखाई के भदरास खेड़ा गोधाम में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सुबह नौ बजे ब्राह्मण मंडली ने मंत्रोच्चारण के साथ गोमाता की पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहूति दी। कथा वाचक आचार्य विपिन जोशी ने सभी जनमानस से आग्रह किया कि वह गोमाता की रक्षा व सेवा करे। सड़कों पर गोवंश को दर-दर भटकने के लिए ना छोंड़े। उन्होंने गो संरक्षण, गो संवर्धन, गो सेवा की अपील भी की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान, संरक्षक पूरण सिंह खन्ना, शमशेर सिंह चौहान, बलबीर चौहान, बृजेश जोशी, पंडित संजय जोशी, संदीप उनियाल, सुनील तोमर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें