फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020: सीएम ने 'हिल विद व्हील्स' साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

Sun, 08 Nov 2020 11:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
साइकिल रैली को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पर्यटन के लिए सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के लिए आज हिल विद व्हील्स एमटीबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से किया गया है। 

विज्ञापन


राज्य के 21वें वर्ष में प्रवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भौगोलिक विषमताओं से भरा प्रदेश है, जिसमें साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में अलग से विभाग बनाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट तक की यह साइकिल रैली एडवेंचर से भरपूर होगी। मुख्यमंत्री ने माउंटेन बाइकिंग रैली में 13 महिलाओं के प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साहसिक खेलों के प्रति अन्य महिलाएं भी जागरूक होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल होने के लिए 225 राइटरों ने पंजीकरण कराया है। रैली में प्रथम विजेता को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें