पीएम मोदी के भी पहुंचने की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे पर भी सहमति तो बन चुकी है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ मंदिर में हुई इस साल की आखिरी पूजा
विशेष सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय
विधानसभा सचिवालय विशेष सत्र की तैयारी में जुटा हुआ है। मकसद ये है कि चूंकि प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती पर यह सत्र हो रहा है, यह भव्य होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण लगातार इसकी तैयारी की निगरानी कर रही हैं।