फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गरमाया ग्रीष्मकालीन राजधानी का मुद्दा, चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने फूंकी प्रतियां

Tue, 09 Jun 2020 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पूरे प्रदेश में जगह-जगह जताया विरोध, हालात सामान्य होते ही दून में महारैली की घोषणा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की अधिसूचना जारी करने का मुद्दा मंगलवार को भी गरम रहा। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के आह्वान पर प्रदेश में जगह-जगह अधिसूचना की प्रतियां फूंकी गईं। हालात सामान्य होते ही दून में विशाल रैली के आयोजन की घोषणा की गई।

विज्ञापन


समिति के केंद्रीय संयोजक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आंदोलनकारी लगातार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। समिति के नैनीताल जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना को देखते हुए यह प्रदर्शन सांकेतिक था। हालात सामान्य होते ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने पौड़ी, टिहरी सहित अन्य जिलों में अधिसूचना की प्रतियां फूंकी और फोटो शेयर किए। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट और महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी की अध्यक्षता में देहरादून के ऐस्ले चौक के समीप प्रतियां फूंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बताए कि स्थाई राजधानी कहां हैं..

उन्होंने कहा कि चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से भी मुलाकात की। प्रीतम सिंह ने विरोध को खुला समर्थन दिया और कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सबसे पहले गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का काम करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार को अब यह बताना चाहिए कि प्रदेश की स्थायी राजधानी कहां हैं। धस्माना ने कहा कि अब तक के कार्यकाल में भाजपा ने गैरसैंण में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सरकार का सचिवालय तक वहां नहीं बना है। दूसरी तरफ राजधानी में नई विधानसभा को बनाए जाने का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें