एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने आरोपी शिक्षक को दो बार अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया था, लेकिन शिक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है।
उप शिक्षाधिकारी सुमन अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी शिक्षक अतुल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।