सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिसकी एक साल पहले किशोरी से मुलाकात हुई। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को बहलाया-फुसलाया था। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर सतबीर बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।