फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Dev Suman University: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मेरिट के आधार पर जुलाई से होंगे प्रवेश

Tue, 25 Jun 2024 07:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)

सार

सत्र 2024-26 की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग की ओर से श्रीदेव सुमन विवि को दी गई थी।
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने राज्यस्तर पर पहली बार आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपना बीएड प्रवेश परिणाम उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय पोर्टल https://ukentrance.samarth.edu.in/ पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध राजकीय और निजी बीएड कॉलेजों में जुलाई से मेरिट लिस्ट पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सत्र 2024-26 की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग की ओर से श्रीदेव सुमन विवि को दी गई थी। श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि नैनीताल और सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा नौ जून को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Uttarakhand: प्रदेश के 6422 गांवों का होगा डिजिटलाइजेशन, भारत नेट परियोजना के तहत कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


7100 छात्र-छात्राओं में बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 6,446 छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए थे। मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024-26 का रिजल्ट घोषित किया। तय समय पर रिजल्ट घोषित करने पर प्रवेश परीक्षा समिति, विवि के अफसरों और कार्मिकों के कार्याें की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें