फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर में तैनात पिथौरागढ़ के जवान की हार्टअटैक से मौत, घर का था इकलौत बेटा

Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)

सार

  • गणाई गंगोली के रूंगड़ी निवासी जवान जम्मू-कश्मीर में था तैनात
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में तैनात पिथौरागढ़ की गणाई गंगोली तहसील के रूंगड़ी गांव निवासी जवान दीपक सिंह की ड्यूटी के दौरान हॉर्टअटैक से मौत हो गई। दीपक का पार्थिव शव शुक्रवार को उनके घर पहुंचेगा। जवान की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन


6 कुमाऊं आरआर का जवान दीपक सिंह (27) इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात था। जहां हृदयघात से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त चाय-नाश्ते के बाद जैसे ही वह ड्यूटी को निकल रहा था, इसी दौरान अचानक दीपक को हॉर्टअटैक आ गया।

साथी जवान दीपक को सेना के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। दीपक वर्ष 2010 में सेना भर्ती हुए थे। एक वर्ष पूर्व  दीपक की शादी चांदनी डसीला के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उनकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। परिवार के इकलौते चिराग की मौत की खबर सुनकर माता नीमा देवी, पिता चंचल सिंह और पत्नी चांदनी  बेसुध हैं। दीपक का शव शुक्रवार देर शाम तक घर पहुंचने की उम्मीद है। शहीद की मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें