फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले ही मिली थी छुट्टी, शहादत की खबर से मचा कोहराम, फिर सामने आई हकीकत

Sat, 16 Feb 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा के लेथपोरा में हुए फिदायीन हमले में अल्मोड़ा जिले के बंद्राण जालली निवासी भोपाल सिंह किरौला की शहादत की अफवाह भी फैल गई, लेकिन वह सकुशल हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सीआरपीएफ जवान भोपाल सिंह किरौला को भी सीआरपीएफ के काफिले के साथ श्रीनगर रवाना होना था, लेकिन एक दिन पहले ही उनकी छुट्टी मंजूर हो गई और वह दिल्ली के लिए आ गए।

यही वजह रही कि पुलवामा की घटना में मारे गए जवानों की शुरुआती सूची में भोपाल सिंह किरौला का नाम जारी हो जाने से पूरे जिले में उनकी शहादत की खबर फैल गई। हालांकि बाद में सूची को संशोधित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार पूरे दिन मीडिया के लोग प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ करते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी किसी माध्यम से इस बारे में सूचना मिली।

जानकारी में संशय होने के कारण भट्ट ने शासन स्तर से इस बारे में तहकीकात करवाई तो पता लगा कि भोपाल सिंह किरौला को भी विस्फोट के शिकार हुए सीआरपीएफ के वाहन से श्रीनगर जाना था।
 
इसी बीच उनकी छुट्टी मंजूर हो गई और एक दिन पहले ही वह घर के लिए रवाना हो गए थे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि भोपाल सिंह किरौला दिल्ली पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें