फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राजभवन, मुख्यमंत्री आवास में सांपों के निकलने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Sat, 02 May 2020 08:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास कर्मचारियों की ओर से सांपों के निकलने की जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई तो अफसरों के निर्देश पर वन विभाग की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों जगहों पर सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन


दिलचस्प पहलू यह है कि यह पहला मौका नहीं है जब राजभवन और मुख्यमंत्री आवास से सांप पकड़े गए हैं। इससे पहले भी कई बार राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के सांपों को पकड़ा जा चुका है। घटनाक्रम के मुताबिक राजभवन के कर्मचारियों ने अपराहन चार बजे पिछले हिस्से में झाड़ियों में सांप देखा।

सांप देखे जाने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच कर्मचारियों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी तो राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा। इतना ही नहीं राजभवन के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में भी सांप निकल आया। मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारियों की सूचना पर राहत और बचाव टीम प्रभारी रवि जोशी की अगुवाई में टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची और काफी जद्दोजहद के पास के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन


राहत और बचाव टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि राजभवन और मुख्यमंत्री आवास दोनों जगह में पकड़े गए सांप रैट स्नेक प्रजाति के हैं। बता दें कि पिछले एक माह के भीतर सांपों के पकड़ने में काफी तेजी आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक सांपों का मेटिंग सीजन होने की वजह से राजधानी के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में सांप पकड़े जा रहे हैं।

पिछले दिनों राहत और बचाव टीम ने एक घर से जुड़वा सांप को पकड़ा था । आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक माह के भीतर 50 से अधिक सांपों को पकड़ा जा चुका है, जिसमें कोबरा सांप भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें