फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand SIR: खतरे में काशीपुर समेत 10 विधानसभा सीटों में सर्वाधिक वोट, BJP की सात तो कांग्रेस की तीन सीटें

Sun, 05 Jul 2026 10:49 AM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में जिन 10 सीटों पर संकट है उसमें से सात सीटें भाजपा और तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में एसआईआर से वोटों पर संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में प्रदेश में जो 8.41 लाख मतदाताओं के वोट कटने का खतरा है, उनमें से शीर्ष-10 विधानसभा सीटों में काशीपुर पहले स्थान पर है। आयोग की अनकलेक्टेबल श्रेणी में यहां के सर्वाधिक 30 हजार वोट शामिल हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के एसआईआर का अब दूसरा पड़ाव शुरू होने जा रहा है। सात जुलाई तक सभी एसआईआर फॉर्म को डिजिटाइज करने के बाद 14 जुलाई को चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इनमें से उन सभी 8.41 लाख मतदाताओं को अलग कर दिया जाएगा, जो अनकलेक्टेबल यानी जिनके एसआईआर गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं होंगे। इनमें मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं।

जिलावार देखें तो 8,41,020 में से देहरादून में 1,90,815, ऊधमसिंह नगर में 1,82,162, अल्मोड़ा में 55,930, पौड़ी में 53,386, हरिद्वार में 1,31,047, नैनीताल में 72,083, टिहरी में 44,062, चंपावत में 17,827, चमोली में 23,631, उत्तरकाशी में 18,470, पिथौरागढ़ में 27,615, बागेश्वर में 13,090 और रुद्रप्रयाग में 10,902 मतदाता अनकलेक्टेबल श्रेणी में हैं। इनमें से कुल 1,24,278 मृतक मतदाता तो सीधे तौर पर हट जाएंगे। बाकी पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन


Dehradun: BKTC हेराफेरी मामले में बोले मंत्री सतपाल महाराज, कहा- हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा, सबूत दे विपक्ष

शीर्ष-10 सर्वाधिक वोटर खतरे वाली सीटों में सात सीटें काशीपुर, धर्मपुर, ऋषिकेश, रायपुर, रुद्रपुर, सहसपुर और डोईवाला वर्तमान में भाजपा के पास हैं। वहीं, तीन बाजपुर, किच्छा और हल्द्वानी वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं। इसकी जानकारी संबंधित राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

विज्ञापन

किस विधानसभा में कितने मतदाता, कितने खतरे में

विधानसभा कुल मतदाता खतरे में मतदाता
काशीपुर 1,63,690 30,029
बाजपुर 1,59,468 29,655
धर्मपुर 1,76,112 29,460
ऋषिकेश 1,53,701 29,016
किच्छा 1,48,613 27,374
रायपुर 1,62,716 26,643
हल्द्वानी 1,40,199 20,935
रुद्रपुर 1,93,447 20,845
सहसपुर 1,81,797 20,681
डोईवाला 1,65,283 19,345
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें